Coldrif त्रासदी की जांच में बड़ा खुलासा: जहरीले रसायन से भरा सिरप, निर्माता रंगनाथन गिरफ्तार

Local Samachaar
1 Min Read

Coldrif कफ सिरप ने एक बार फिर देश में दवा सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मध्यप्रदेश में इस सिरप के सेवन से 20 बच्चों की मौत के बाद जांच एजेंसियों ने Sresan Pharmaceuticals के मालिक जी. रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने सिरप तैयार करते समय सस्ती औद्योगिक ग्रेड केमिकल Diethylene Glycol (DEG) का उपयोग किया था, जो मानव उपयोग के लिए प्रतिबंधित है।
यह वही रसायन है जिसकी वजह से पहले भी गाम्बिया और उज्बेकिस्तान में कई बच्चों की मौत हो चुकी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने उत्पादन के दौरान सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता जांच प्रक्रिया को पूरी तरह नजरअंदाज किया।
जब बच्चों की तबीयत बिगड़ी, तब स्थानीय अस्पतालों ने सिरप के नमूने जांच के लिए भेजे, जिससे यह सच सामने आया।

सरकार ने इस घटना को “गंभीर आपराधिक लापरवाही” बताते हुए कंपनी की फैक्ट्री सील कर दी है।
अब इस केस को क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) संभाल रही है, जो यह जांच करेगी कि क्या सिरप की सप्लाई अन्य राज्यों या विदेशों तक पहुंची थी।

Share This Article