
सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 9 के छात्रों के लिए तीसरी भाषा अनिवार्य किए जाने पर चिंता जताई है। अदालत का कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं के करीब नई भाषा शुरू करने से विद्यार्थियों का तनाव बढ़ सकता है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को इस फैसले के समय पर दोबारा विचार करने की सलाह दी। हालांकि, फिलहाल नीति पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।
