‘मोदी मेरे दोस्त हैं’, डोनाल्ड ट्रंप ने दी भारत यात्रा के संकेत, बोले– “हम इस पर विचार कर रहे हैं, संभव है हां”

Local Samachaar
1 Min Read

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत यात्रा की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि वे अगले वर्ष 2026 में भारत आ सकते हैं, और इस विषय पर विचार कर रहे हैं।

ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा, “वह मेरे दोस्त हैं… वह एक महान व्यक्ति हैं। उन्होंने मुझे आने का निमंत्रण दिया है, और हम उस पर विचार कर रहे हैं। यह संभव है, हां।”

ट्रंप ने आगे कहा कि भारत के साथ ट्रेड टॉक्स अच्छी तरह चल रहे हैं और दोनों देशों के बीच समझदारी और सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत द्वारा रूस से तेल की खरीद घटाना एक “सकारात्मक संकेत” है, जो अमेरिका और भारत के बीच संबंधों को और गहराई देगा।

अगर यह दौरा तय होता है, तो यह दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत कर सकता है।

Share This Article