ठंड के बावजूद भक्तों की आस्था अटूट — बर्फबारी में बद्रीनाथ धाम में उमड़ी भीड़

Local Samachaar
1 Min Read

उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में हुई बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है। धाम परिसर और आस-पास के इलाकों में जमी बर्फ की परतें एक सुंदर दृश्य प्रस्तुत कर रही हैं। ठंड के बावजूद श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए लगातार पहुंच रहे हैं। यात्रियों ने कहा कि बर्फ से ढके मंदिर के दर्शन का अनुभव दिव्य और रोमांचक है। 25 नवंबर को धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

Share This Article