अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, MEA ने कहा- यह खुली आक्रामकता

Local Samachaar
1 Min Read

भारत ने पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के भीतर किए गए कथित सैन्य हवाई हमलों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि सीमा-पार सैन्य कार्रवाई क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि भारत इन हमलों को “ब्लैटेंट एक्ट ऑफ एग्रेसन” यानी खुली आक्रामकता मानता है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की संप्रभुता का सम्मान किया जाना चाहिए और सैन्य कार्रवाई से क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ सकती है।

एमईए ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह अपनी आंतरिक सुरक्षा और राजनीतिक समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए बाहरी संघर्षों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है। भारत ने कहा कि ऐसी गतिविधियां आतंकवाद और अस्थिरता के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को भी प्रभावित करती हैं।

भारत ने सभी संबंधित पक्षों से संयम बरतने और संवाद के माध्यम से विवादों के समाधान की अपील की है।

Share This Article