देश
भारत की बढ़ती ताकत: ब्रिटेन से मिली अत्याधुनिक मार्टलेट मिसाइलें, नौसेना बनेगी और भी प्रबल

भारत की सैन्य शक्ति में एक और अध्याय जुड़ गया है। ब्रिटेन के साथ हुए 468 मिलियन डॉलर के मिसाइल समझौते ने यह साबित कर दिया है कि भारत अब वैश्विक रक्षा साझेदारियों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
इस समझौते के तहत भारत को Martlet मिसाइलें मिलेंगी, जो छोटी दूरी में दुश्मन के लक्ष्यों को सटीकता से ध्वस्त कर सकती हैं।
इन मिसाइलों का प्रयोग नौसेना के जहाज़ों और हेलीकॉप्टरों से किया जाएगा, जिससे भारतीय रक्षा तंत्र की समुद्री मारक क्षमता में कई गुना वृद्धि होगी।
प्रधानमंत्री किअर स्टार्मर की भारत यात्रा के दौरान हुई यह डील केवल दो देशों के बीच व्यापार नहीं, बल्कि रणनीतिक विश्वास और दीर्घकालिक साझेदारी का प्रतीक है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस कदम से भारत हिंद महासागर क्षेत्र में और अधिक सशक्त स्थिति में आ जाएगा।



