केंद्र सरकार ने दिया कर्मचारियों को त्योहारी तोहफ़ा — DA/DR में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी

Local Samachaar
1 Min Read

कैबिनेट ने त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राहत भरा निर्णय लिया है। सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) को 3% बढ़ाने की घोषणा की है।

इस निर्णय से DA/DR की मौजूदा दर 55% से बढ़ाकर 58% कर दी जाएगी। यह बदलाव 1 जुलाई 2025 से लागू होगा।

करीब 49.19 लाख कर्मचारी और 68.72 लाख पेंशनर्स इस फैसले का सीधा फायदा उठाएंगे। वहीं, केंद्र सरकार पर इसका वित्तीय असर सालाना लगभग ₹10,083.96 करोड़ का पड़ेगा।

यह निर्णय 7वीं केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप लिया गया है। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य कर्मचारियों की क्रय शक्ति बनाए रखना और उन्हें बढ़ती महंगाई से राहत दिलाना है।

Share This Article