पीएम मोदी ने RSS शताब्दी पर जारी किया विशेष सिक्का और डाक टिकट, कहा – पहली बार भारत माता मुद्रा पर

Local Samachaar
1 Min Read

RSS की शताब्दी वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में विशेष ₹100 का स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया।

यह सिक्का ऐतिहासिक है क्योंकि इसमें पहली बार भारतीय मुद्रा पर भारत माता की छवि अंकित हुई है। भारत माता को सिंह पर विराजमान और वरद मुद्रा में दर्शाया गया है। उनके सामने RSS के स्वयंसेवक उन्हें नमन कर रहे हैं।

सिक्के के दूसरी ओर अशोक स्तंभ है और इसके चारों ओर RSS का प्रमुख मंत्र लिखा गया है:

“Rashtraya Swaha, Idam Rashtraya, Idam Na Mama”।

डाक टिकट में 1963 की गणतंत्र दिवस परेड की वह तस्वीर है जिसमें RSS स्वयंसेवक शामिल हुए थे।

मोदी ने कहा कि RSS की 100 वर्ष की यात्रा समर्पण और राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण है और यह सिक्का तथा टिकट आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।

Share This Article