रेलवे यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने टिकट स्टेटस को लेकर बड़ा बदलाव करते हुए रिजर्वेशन चार्ट पहले बनाने का निर्णय लिया है।
अब यात्रियों को अपने वेटिंग या RAC टिकट का स्टेटस जानने के लिए ट्रेन के रवाना होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। चार्ट अब पहले की तुलना में 10 से 12 घंटे पहले तैयार किया जाएगा, जिससे यात्रियों को टिकट की स्थिति की जानकारी समय रहते मिल जाएगी।
इस फैसले का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा देना और यात्रा से जुड़ी अनिश्चितता को कम करना है। रेलवे का मानना है कि इससे यात्रियों को वैकल्पिक योजना बनाने में मदद मिलेगी।
