उत्तराखंड बाढ़ पीड़ितों को केंद्र से बड़ी राहत, पीएम मोदी ने दिए 1,200 करोड़

Local Samachaar
1 Min Read

उत्तराखंड में हाल ही में हुई भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस प्राकृतिक आपदा में कई लोगों की जान चली गई, हजारों लोग बेघर हो गए और सड़कें व पुल टूट गए।

 

इस संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की और हालात का जायजा लिया। पीएम मोदी ने राज्य के लिए ₹1,200 करोड़ रुपये की विशेष सहायता पैकेज की घोषणा की।

 

इसके अलावा मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, घायलों को ₹50,000 और अनाथ बच्चों के लिए PM CARES for Children योजना के तहत सहायता देने का ऐलान किया गया। केंद्र सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि घर गंवाने वालों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए घर बनाने में मदद दी जाएगी।

Share This Article