रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी, 10 महिला अफसर करेंगी समुद्र की परिक्रमा

Local Samachaar
1 Min Read

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ नामक ऐतिहासिक अभियान को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। यह दुनिया की पहली त्रि-सेवा (थल, जल और वायु सेना) की केवल महिला अधिकारियों की ग्लोबल नौकायन यात्रा है।

 

करीब नौ महीने तक चलने वाले इस अभियान में 10 महिला अफसर शामिल हैं, जो थलसेना, नौसेना और वायुसेना से चयनित हुई हैं। यह दल इंडियन आर्मी सेलिंग वेसल (IASV) त्रिवेणी पर सवार होकर लगभग 26,000 नॉटिकल मील की दूरी तय करेगा।

 

इस दौरान यह दल भूमध्य रेखा (Equator) को दो बार पार करेगा और दुनिया के तीन प्रमुख केप—केप लीविन, केप हॉर्न और केप ऑफ गुड होप से गुजरेगा। यह यात्रा चार अंतरराष्ट्रीय बंदरगाहों (फ्रेमेन्टल–ऑस्ट्रेलिया, लिटिलटन–न्यूजीलैंड, पोर्ट स्टेनली–कनाडा और केपटाउन–दक्षिण अफ्रीका) पर रुकेगी।

 

इस अभियान का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल अनुजा वरुडकर कर रही हैं। रक्षा मंत्री ने इसे “नारी शक्ति, तीनों सेनाओं की एकजुटता, आत्मनिर्भर भारत और वैश्विक दृष्टि” का प्रतीक बताया। टीम के मई 2026 तक मुंबई लौटने की उम्मीद है।

Share This Article