रेलवे की एसी ट्रेनों से लाखों चादरें और तौलिए गायब, चार साल में 1.27 करोड़ सामान चोरी

Local Samachaar
1 Min Read

भारतीय रेलवे की एसी ट्रेनों में यात्रियों को दिए जाने वाले बेडरोल से जुड़े सामान की बड़ी संख्या में चोरी होने की जानकारी सामने आई है।

आरटीआई से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2022 से मई 2026 के बीच करीब 1.27 करोड़ बेडशीट, तौलिए, कंबल और अन्य सामान गायब हुए हैं।

इनमें सबसे ज्यादा तौलिए चोरी हुए हैं। इसके बाद बेडशीट और तकिया कवर का स्थान है।

रेलवे ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा है कि चोरी रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और यात्रियों से भी सहयोग की अपेक्षा की जाती है।

Share This Article