iPhone 17 Pro Max Cosmic Orange ने बनाया नया रिकॉर्ड, प्री-बुकिंग के तीन दिन बाद ही खत्म हुआ स्टॉक

Local Samachaar
1 Min Read

Apple के iPhone 17 Pro Max के Cosmic Orange वेरिएंट को ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। 12 सितंबर 2025 से शुरू हुई प्री-बुकिंग के बाद मात्र तीन दिनों में ही यह मॉडल भारत और अमेरिका में आउट ऑफ स्टॉक हो गया।

जानकारी के मुताबिक, कंपनी के आधिकारिक स्टोर्स पर अब इस मॉडल का pick-up pre-order विकल्प उपलब्ध नहीं है। भारत में पूरी Pro Max सीरीज की प्री-बुकिंग pick-up option के साथ बंद हो चुकी है। हालांकि Deep Blue वेरिएंट सीमित संख्या में मौजूद है।

Apple ने पुष्टि की है कि भारत में iPhone 17 Pro Max सीरीज की बिक्री 19 सितंबर 2025 से शुरू होगी।

Share This Article