पीएम मोदी के जन्मदिन पर मेसी की सौगात: 2022 वर्ल्ड कप जर्सी पर किया साइन

Local Samachaar
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने खास तोहफा भेजा है। उन्होंने अपनी 2022 फीफा वर्ल्ड कप विजेता जर्सी पर हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री को उपहार स्वरूप भिजवाया है। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रमोटर सतद्रु दत्ता ने कहा कि जर्सी 2 से 3 दिनों के भीतर प्रधानमंत्री तक पहुंच जाएगी।

दत्ता ही वह आयोजक हैं जो मेसी की भारत यात्रा को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। इस यात्रा के तहत मेसी 13 से 15 दिसंबर 2025 के बीच कोलकाता, मुंबई और नई दिल्ली का दौरा करेंगे। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात की भी संभावना है।

Share This Article