अयोध्या में जगमगाएँगे औषधीय गुणों वाले गोमय दीपक, जयपुर से भेजे जा रहे 5 लाख

Local Samachaar
1 Min Read

रामनगरी अयोध्या में इस दीपावली पर परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। जयपुर से भेजे जा रहे 5 लाख गोमय दीपक इस बार उत्सव की रौनक बढ़ाएँगे। इन दीपकों को गाय के गोबर में तुलसी, नीम, अश्वगंधा, मोरिंगा पाउडर जैसी सात औषधीय जड़ी-बूटियों के साथ तैयार किया गया है।

इनके जलने से वातावरण शुद्ध होगा और त्योहार के दौरान प्राकृतिक सुगंध भी फैलेगी। खास बात यह है कि ये दीपक उपयोग के बाद मिट्टी में मिलकर प्राकृतिक खाद का कार्य भी करेंगे।

Share This Article