गणपति बप्पा को विदा करने का शुभ समय: अनंत चतुर्दशी 2025 की पूजा विधि और महत्व

Local Samachaar
1 Min Read

भाद्रपद मास की शुक्ल चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इसी दिन गणेशोत्सव का समापन होता है और गणपति विसर्जन किया जाता है।

इस वर्ष अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर 2025 को है। तिथि 6 सितंबर की सुबह 3:12 बजे शुरू होकर 7 सितंबर की रात 1:41 बजे तक रहेगी।

पूजा करने का सबसे शुभ समय सुबह 6:02 बजे से रात 1:41 बजे तक रहेगा।

विसर्जन के लिए चार प्रमुख मुहूर्त निकले हैं—सुबह 7:36 से 9:10 बजे तक, दोपहर 12:19 से 5:02 बजे तक, शाम 6:37 से 8:02 बजे तक और रात्रि 9:28 से 1:45 बजे तक।

अनंत चतुर्दशी के दिन भक्त अनंत सूत्र (14 गांठ वाला धागा) धारण करते हैं। मान्यता है कि इस सूत्र की शक्ति से जीवन में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और परिवार पर भगवान विष्णु की अनंत कृपा बनी रहती है।

Share This Article