हॉकी एशिया कप 2025 का सुपर-4 चरण आज अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहा है। भारतीय हॉकी टीम का सामना चीन से होगा। टीम इंडिया के पास फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका है। भारत के अब तक दो मैचों में 4 अंक हैं और वह अंकतालिका में शीर्ष पर है।
हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए चीन से सिर्फ ड्रॉ की जरूरत है, जबकि जीत उसे और मजबूत स्थिति में ले जाएगी।
भारत ने सुपर-4 के पहले मैच में पांच बार की चैंपियन साउथ कोरिया से 2-2 की बराबरी की थी और दूसरे मैच में मलेशिया को 4-1 से हराया था। चीन और मलेशिया के 3-3 अंक हैं, जबकि साउथ कोरिया एक अंक के साथ बाहर हो चुका है।
यह मुकाबला बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

