65 टी20 मैच, 79 विकेट… स्टार्क का करियर हुआ खत्म, अब फोकस टेस्ट और वनडे पर

Local Samachaar
1 Min Read

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से विदाई ले ली है।

स्टार्क ने अपने करियर में 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया और 79 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों में वे ऐडम ज़म्पा के बाद दूसरे नंबर पर हैं। स्टार्क 2021 की वर्ल्ड कप विजेता टीम में भी शामिल थे।

अब उनका ध्यान आने वाली टेस्ट सीरीज़ और 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों पर होगा।

Share This Article