टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष की दुनिया में एलन मस्क ने अब वित्तीय इतिहास भी रच दिया है। फोर्ब्स के अनुसार, उनकी नेटवर्थ 500.1 अरब डॉलर तक पहुँच गई है। यह मील का पत्थर हासिल करने वाले वे दुनिया के पहले इंसान हैं।
सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में टेस्ला के शेयर में 3.3% की तेजी दर्ज की गई, जिससे मस्क की संपत्ति में अरबों डॉलर का इजाफा हुआ। मस्क टेस्ला में लगभग 12.4% हिस्सेदारी रखते हैं। इसके अलावा, उनकी कंपनियां स्पेसएक्स और xAI की भी वैल्यूएशन लगातार बढ़ रही है।
इतना ही नहीं, मस्क ने 1 अरब डॉलर मूल्य के टेस्ला शेयर खरीदकर बाजार को चौंका दिया। विश्लेषकों का मानना है कि यह उनके आत्मविश्वास और कंपनी की भविष्य की मजबूती का संकेत है।
हालांकि नेटवर्थ थोड़ी देर बाद 499 अरब डॉलर तक भी गिरी, लेकिन 500 अरब डॉलर का स्तर छूकर मस्क ने दुनिया के वित्तीय इतिहास में अमिट छाप छोड़ दी है।

