जोहान्सबर्ग में आयोजित G20 अफ्रीका समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक विकास को नई दिशा देने वाला 6-पॉइंट एजेंडा पेश किया। इसमें अफ्रीका को विकास का मुख्य साझेदार बनाने पर जोर दिया गया।
मुख्य बिंदु:
- ट्रेडिशनल नॉलेज रिपॉजिटरी: विश्व का पारंपरिक ज्ञान एक जगह संग्रहित और साझा किया जाएगा।
- अफ्रीका स्किल्स मल्टीप्लायर: 10 वर्षों में 10 लाख ट्रेनर्स तैयार किए जाएंगे।
- हेल्थकेयर रिस्पॉन्स टीम: वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थितियों में त्वरित मेडिकल सहायता।
- ड्रग-टेरर नेक्सस एक्शन: ड्रग तस्करी और आतंक के लिंक पर संयुक्त कार्रवाई।
- ओपन सैटेलाइट डेटा: G20 देशों का सैटेलाइट डेटा विकासशील देशों को उपलब्ध कराया जाएगा।
- क्रिटिकल मिनरल सर्कुलैरिटी: रीसाइक्लिंग और अर्बन माइनिंग पर वैश्विक सहयोग।
मोदी ने कहा कि यह पहलें न केवल अफ्रीका बल्कि पूरे ग्लोबल साउथ को नई शक्ति देंगी।

