अगर अक्टूबर 2026 में आपको बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो छुट्टियों की जानकारी पहले से रखना आपके लिए जरूरी है। RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर में अलग-अलग राज्यों और बैंकिंग सेंटर में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे।
इनमें राष्ट्रीय और स्थानीय त्योहारों की छुट्टियों के अलावा रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। हालांकि, क्षेत्रीय छुट्टियों के कारण हर राज्य में बैंक बंद रहने के दिन समान नहीं होंगे।
इसलिए ग्राहकों को अपने बैंकिंग सेंटर के अनुसार छुट्टियों की जानकारी पहले से देख लेनी चाहिए। जरूरी ब्रांच संबंधी काम छुट्टी से पहले पूरा करने से बाद में होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।
