आस्था की कहानी ने बदला बॉक्स ऑफिस का गणित, 2 करोड़ की फिल्म 309 करोड़ पार

Local Samachaar
1 Min Read

आस्था और विश्वास पर आधारित एक फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी इस फिल्म ने अपने प्रदर्शन से ट्रेड जगत का ध्यान खींचा है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म अब 309 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।

फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद शुरुआती दो सप्ताह में इसकी कमाई अपेक्षाकृत धीमी रही और फिल्म बजट के बराबर भी नहीं पहुंच सकी थी। लेकिन तीसरे सप्ताह में कहानी और गानों की चर्चा बढ़ने के साथ फिल्म को दर्शकों का बेहतर रिस्पॉन्स मिलने लगा।

धीरे-धीरे फिल्म की कमाई ने रफ्तार पकड़ ली और डेढ़ महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी इसका बॉक्स ऑफिस सफर जारी है। रविवार को फिल्म ने 9 करोड़ रुपये कमाए, जबकि सोमवार को 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया। इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 309 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई।

Share This Article