30 हजार करोड़ की विरासत पर कानूनी जंग, दिल्ली हाईकोर्ट में भिड़े करिश्मा और प्रिया कपूर

Local Samachaar
1 Min Read

नई दिल्ली। कारोबारी और करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की अचानक मौत के बाद उनकी संपत्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। उनकी 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति पर अब हाईकोर्ट में कानूनी जंग शुरू हो चुकी है।

करिश्मा कपूर के बच्चे – समायरा (20) और कियान (14) – ने अपनी मां की ओर से कोर्ट में याचिका दायर कर पिता की संपत्ति में हिस्सेदारी मांगी है। उनका कहना है कि सौतेली मां प्रिया सचदेव कपूर ने वसीयत में फेरबदल किया और बच्चों के अधिकार छिपाए।

मामले में करिश्मा कपूर कानूनी संरक्षक के तौर पर पैरवी कर रही हैं। उन्होंने अदालत में कहा कि प्रिया कपूर ने पहले कोई वसीयत न होने की बात कही, फिर अचानक एक नया दस्तावेज पेश कर उसे असली वसीयत बता दिया।

कोर्ट ने सभी पक्षों से जवाब मांगा है और सुनवाई की अगली तारीख 9 अक्टूबर तय की है। संजय कपूर की मृत्यु के बाद उनकी कंपनी सोना कॉम्स्टार के शेयर भी 7% तक गिर गए थे।

Share This Article