रातभर चली जंग! अफगान सेना ने पाक चौकियों पर किया कब्जा, 58 सैनिक मारे जाने का दावा

Local Samachaar
1 Min Read

अफगानिस्तान की सेना ने सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दावा किया है कि रातभर चले ऑपरेशन में 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया गया और 25 चौकियों पर कब्जा किया गया।

अफगान रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से बार-बार किए जा रहे सीमा उल्लंघनों के जवाब में की गई।

वहीं, पाकिस्तान ने अफगान दावे को नकारते हुए कहा है कि झड़प सीमित थी और नुकसान उतना नहीं हुआ जितना बताया जा रहा है।

इस बीच, सीमा पर भारी तनाव के चलते तोरखम और चमन बॉर्डर क्रॉसिंग्स को बंद कर दिया गया है। दोनों देशों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अतिरिक्त सैनिक तैनात कर दिए हैं।

Share This Article