शादी के चार साल बाद विक्की कौशल और कटरीना कैफ बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर आई बेबी बंप की तस्वीर

Local Samachaar
1 Min Read

बॉलीवुड के लोकप्रिय जोड़ें विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने प्रेग्नेंसी की घोषणा कर फैंस को रोमांचित कर दिया है। 23 सितंबर को कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह बेबी बंप के साथ नजर आईं और विक्की उन्हें सहारा देते हुए खड़े हैं।

 

पोस्ट में कटरीना ने लिखा, “हमारे जीवन के सबसे अच्छे अध्याय की शुरुआत की ओर बढ़ते हुए।” इस प्यारी घोषणा के बाद फैंस और बॉलीवुड सितारे दोनों ने बधाई दी।

 

करीना कपूर, अनन्या पांडे, वरुण धवन, जान्हवी कपूर और भूमि पेडनेकर सहित कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दीं और जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

 

विक्की और कटरीना ने 2021 में राजस्थान में शादी की थी। अब चार साल बाद वे पेरेंटहुड की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। कटरीना प्रेग्नेंसी के दौरान अपने ब्रांड Kay Beauty पर ध्यान देती रहेंगी।

 

विक्की की आने वाली फिल्में “Love & War” और “Mahavatar” हैं, जबकि कटरीना फिलहाल फिल्मों से दूर हैं।

Share This Article