‘लापता लेडीज’ के पुलिसवाले बने रवि किशन को मिला फिल्मफेयर अवॉर्ड, 33 साल बाद पूरी हुई ख्वाहिश

Local Samachaar
1 Min Read

‘लापता लेडीज’ में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाले अभिनेता रवि किशन को 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में Best Supporting Actor का सम्मान मिला है। यह उनके 33 साल के करियर का पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड है।

अवॉर्ड जीतने के बाद रवि किशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा — “33 साल बाद फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत गया, आप लोगों का प्यार, महादेव का आशीर्वाद, मेरी पत्नी और परिवार का साथ मिला…”

उन्होंने इस मौके पर अपनी पत्नी और परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग और महादेव के आशीर्वाद के बिना यह संभव नहीं था। ‘लापता लेडीज’ फिल्म को भी इस बार कई कैटेगरी में सम्मान मिला है।

Share This Article