11 दिनों में ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने तोड़े कई रिकॉर्ड, बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट!

Local Samachaar
1 Min Read

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। फिल्म ने सिर्फ 11 दिनों में 437.65 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कमाई करते हुए इंडियन सिनेमा में नया रिकॉर्ड कायम किया है।

यह फिल्म अब 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने सालार: पार्ट 1 – सीजफायर और बाहुबली: द बिगनिंग के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म की कहानी, लोकसंस्कृति पर आधारित बैकग्राउंड और ऋषभ शेट्टी का नैचुरल परफॉर्मेंस दर्शकों को बेहद पसंद आया है। विशेषज्ञों के अनुसार, फिल्म की कमाई अगले हफ्ते 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है, जो इसे 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर्स में शामिल कर देगा।

Share This Article