LG Electronics India IPO Listing LIVE: ₹1,140 पर खरीदा, ₹1,715 पर लिस्ट हुआ शेयर, जानें डिटेल्स और एक्सपर्ट रिएक्शन

Local Samachaar
1 Min Read

LG Electronics India IPO ने मंगलवार को शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत की। कंपनी का शेयर बीएसई पर ₹1,715 और एनएसई पर ₹1,710.10 पर लिस्ट हुआ, यानी निवेशकों को 50.44% का लिस्टिंग गेन मिला।

यह IPO 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2025 तक खुला था और इसे 54.02 गुना तक ओवरसब्सक्रिप्शन मिला। इस रिकॉर्ड डिमांड के चलते LG Electronics India अब ₹1 ट्रिलियन मार्केट कैप वाली कंपनी बन गई है।

IPO पूरी तरह “ऑफर फॉर सेल” था, यानी कंपनी को कोई नई पूंजी प्राप्त नहीं हुई। यह 2008 के बाद भारतीय बाजार में सबसे बड़ा और सफल आईपीओ रहा।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी की स्ट्रॉन्ग फंडामेंटल्स और लगातार बढ़ते कंज्यूमर बेस ने इसे निवेशकों के लिए आकर्षक बनाया। वहीं कुछ विश्लेषकों ने टैक्स और रॉयल्टी विवादों पर सतर्क रहने की बात कही है।

Share This Article