तकनीकी

Swadeshi Mappls App Viral: IT Minister ने किया टेस्ट, कहा – ‘Google Maps से भी बढ़िया’, जल्द Railway में होगा इस्तेमाल

‘Made in India’ ऐप्स को बढ़ावा देने के तहत आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में Mappls नामक स्वदेशी नेविगेशन ऐप का परीक्षण किया। उन्होंने अपनी कार में ऐप चलाते हुए एक वीडियो X (Twitter) पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा —

“Swadeshi ‘Mappls’ by MapmyIndia – अच्छी विशेषताएँ हैं, जरूर आज़माएँ।”

Mappls को भारत की टेक कंपनी MapmyIndia ने विकसित किया है। यह ऐप Google Maps की तरह ही रीयल-टाइम ट्रैफिक, 3D जंक्शन व्यू, टर्न-बाय-टर्न वॉयस नेविगेशन और डिटेल्ड एड्रेस सर्च जैसी सेवाएँ प्रदान करता है।

मंत्री ने बताया कि Indian Railways जल्द ही Mappls के साथ एमओयू (MoU) साइन करेगा ताकि रेलवे नेटवर्क में इसकी नेविगेशन तकनीक का उपयोग किया जा सके।

जैसे ही मंत्री का पोस्ट वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर #Mappls ट्रेंड करने लगा और कंपनी MapmyIndia के शेयरों में 8% की तेजी दर्ज की गई।

कंपनी ने सरकार से यह भी अनुरोध किया है कि PLI (Production Linked Incentive) स्कीम के तहत बनने वाले सभी स्मार्टफोनों में Mappls ऐप प्रीइंस्टॉल किया जाए।

तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम भारत को डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में अहम साबित होगा।

Related Articles

Back to top button