तकनीकी

Apple Event 2025 Live: iPhone 17 Series समेत कई बड़े प्रोडक्ट्स लॉन्च होंगे आज

टेक जगत की निगाहें आज Apple के Awe Dropping Event 2025 पर टिकी हैं। इस इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण iPhone 17 Series का लॉन्च है।

नए iPhone लाइनअप में चार मॉडल्स शामिल होंगे – iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air, जिसे सबसे पतला iPhone बताया जा रहा है। इसमें 6.6-इंच डिस्प्ले, हल्का डिज़ाइन और स्लिम बॉडी होगी।

iPhone 17 Pro और Pro Max वर्ज़न में A19 Pro चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले और शक्तिशाली कैमरा सेटअप दिया जाएगा। कीमत भारत में ₹84,900 से शुरू होने का अनुमान है।

इसके साथ ही Apple Watch Series 11, Watch Ultra 3, Watch SE 3 और AirPods Pro 3 भी इवेंट में लॉन्च हो सकते हैं। Apple अपने नए सॉफ्टवेयर – iOS 26 और अन्य OS अपडेट की रिलीज डेट भी घोषित करेगा।

भारतीय दर्शक इसे आज रात 10:30 बजे से Apple की वेबसाइट और YouTube चैनल पर लाइव देख पाएंगे।

Related Articles

Back to top button