यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं: इंडिगो की उड़ानें आठवे दिन भी ठप, 400+ कैंसिल; PM मोदी ने जताई चिंता

Local Samachaar
1 Min Read

इंडिगो एयरलाइन का परिचालन संकट लगातार गहराता जा रहा है। लगातार आठ दिनों से 400+ उड़ानें रोज रद्द हो रही हैं और कुल रद्द उड़ानों की संख्या 5,000 पहुंच गई है। दिल्ली और बेंगलुरु एयरपोर्ट आज भी सबसे अधिक प्रभावित रहे।

संकट कितना बड़ा?

  • 5,000 फ्लाइट रद्द (8 दिन)

  • 400+ उड़ानें आज कैंसिल

  • 500+ उड़ानें सोमवार को रद्द

  • हजारों यात्री देशभर के एयरपोर्ट पर अटक गए

आज का विस्तृत शहरवार आंकड़ा

  • दिल्ली – 152

  • बेंगलुरु – 121

  • हैदराबाद – 58

  • चेन्नई – 41

  • अहमदाबाद – 16

  • मुंबई – 31

क्यों बिगड़ा हाल?

IndiGo के भीतर

  • पायलटों की कमी

  • FDTL Phase-2 लागू होने

  • रोस्टरिंग में बड़े बदलाव
    ने मिलकर एक गंभीर परिचालन विफलता पैदा कर दी।

DGCA ने सख्त कदम उठाए

  • विंटर शेड्यूल में 5% कटौती

  • नाइट-ड्यूटी नियमों में अस्थायी ढील

  • यात्रियों को 6 घंटे पहले सूचना देने का निर्देश

बैगेज और रिफंड—स्थिति में थोड़ा सुधार

मुंबई एयरपोर्ट की आकस्मिक जांच के बाद अधिकारी ने बताया कि

  • 780 रोके गए बैगेज में से 90% आज भेज दिए जाएंगे।

पीएम मोदी की चिंता संसद तक पहुँची

किरन रिजिजू के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि
“सिस्टम सुधार जरूरी है, लेकिन यात्रियों को परेशान नहीं होना चाहिए।”

Share This Article