देश
भारत दौरे पर ब्रिटिश पीएम किएर स्टार्मर, बोले—‘भारत के साथ हमारे संबंध भविष्य की साझेदारी का प्रतीक’

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर बुधवार को दो दिवसीय भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे। यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष निमंत्रण पर हो रहा है।
इस यात्रा के दौरान किएर स्टार्मर का फोकस व्यापार, निवेश, हरित प्रौद्योगिकी और डिजिटल नवाचार के क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर रहेगा।
मुंबई में वे भारतीय उद्योग जगत के प्रमुखों से मिलेंगे, जबकि दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से उच्च-स्तरीय वार्ता करेंगे।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री के अनुसार, “भारत हमारे लिए केवल व्यापारिक साझेदार नहीं बल्कि भविष्य की साझा समृद्धि का साथी है।”
विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा भारत-ब्रिटेन संबंधों में नई ऊर्जा का संचार करेगा और दोनों देशों को एक मजबूत आर्थिक सहयोगी के रूप में जोड़ने में मदद करेगा।




