बारिश बनी आफ़त: जम्मू में मां-बेटी की मौत, हाईवे बंद, 40 लोग फंसे

Local Samachaar
1 Min Read

जम्मू क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है।

राजौरी जिले में घर गिरने से मां-बेटी की जान चली गई।

वहीं, अखनूर के गारखल गांव में 40 लोग पानी से घिरे हुए हैं और बाहर नहीं निकल पा रहे।

चेनाब नदी चार फीट तक खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

भारी भूस्खलन की वजह से जम्मू–श्रीनगर नेशनल हाइवे और मुगल रोड बंद कर दिए गए हैं।

प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है।

Share This Article