अल्पसंख्यक शरणार्थियों के लिए खुशखबरी: 2024 तक भारत आए लोग अब होंगे सुरक्षित

Local Samachaar
1 Min Read

केंद्र सरकार ने मानवता को प्राथमिकता देते हुए शरणार्थियों के लिए बड़ा ऐलान किया है।

अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न झेलकर भारत पहुंचे अल्पसंख्यक, जो 31 दिसंबर 2024 तक यहां आ चुके हैं, अब निर्वासन या कानूनी कार्रवाई से पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।

गृह मंत्रालय के नए आदेश के अनुसार, वे नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के तहत भारतीय नागरिक बनने के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।

Share This Article