हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में बैठक की।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी स्थायी कार्य अक्टूबर 2026 तक पूरे कर लिए जाएं।
मास्टर प्लान के तहत घाट, पार्किंग, कैम्प स्थल, सड़कें और यातायात व्यवस्था को स्पष्ट रूप से चिन्हित कर उसी अनुसार काम किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भीड़ प्रबंधन, महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट और चेंजिंग रूम, घाटों पर सफाई, आरती व बैठने की व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ की जाएं।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को अच्छे अनुभव देने के लिए सभी कर्मचारी बेहतर व्यवहार करें और इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जाए।

