‘वीरा राजा वीरा’ विवाद: दिल्ली HC ने हटाई रहमान पर लगी रोक, कहा एकल जज का आदेश गलत

Local Samachaar
1 Min Read

फिल्म पोनियिन सेलवन 2 के चर्चित गीत ‘वीरा राजा वीरा’ को लेकर कॉपीराइट विवाद में बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट से संगीतकार ए.आर. रहमान को राहत मिली।

 

अप्रैल 2025 में दिल्ली हाईकोर्ट की एकल पीठ ने कहा था कि यह गीत 15वीं सदी की ध्रुपद रचना ‘शिव स्तुति’ से काफी मेल खाता है और इस पर रहमान की ओर से कॉपीराइट उल्लंघन का मामला बनता है। उस आदेश में गीत के क्रेडिट में बदलाव और 2 करोड़ रुपए जमा करने की भी शर्त लगाई गई थी।

 

हालांकि, अब डिवीजन बेंच ने उस अंतरिम आदेश को खारिज करते हुए कहा कि “निचली अदालत ने कानून की व्याख्या में गलती की थी।” कोर्ट ने साफ किया कि यह राहत केवल इंटरिम आदेश को खत्म करने तक सीमित है, असली केस अभी लंबित है।

Share This Article