भारत के युवाओं के लिए अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने का बेहतरीन मौका है। ISRO के Vikram Sarabhai Space Centre (VSSC) ने Scientist और Engineer पदों पर बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। इन पदों पर नियुक्त उम्मीदवारों को ₹56,100 बेसिक पे के साथ अधिकतम ₹1,77,500 तक सैलरी मिलेगी।
आवेदन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर 2025 रखी गई है और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है। इसके लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग/साइंस डिग्री होना जरूरी है।
सबसे खास बात यह है कि महिलाओं, SC/ST और PwBD वर्ग को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। इससे इन वर्गों के लिए यह भर्ती पूरी तरह फ्री है।
उम्मीदवार isro.gov.in की करियर सेक्शन पर जाकर भर्ती अधिसूचना देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।

