देश की दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के साथ एक अहम साझेदारी की है। इस समझौते के तहत 22 सितंबर 2025 से रॉयल एनफील्ड की पूरी 350cc रेंज फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
शुरुआती चरण में यह सुविधा केवल पांच बड़े शहरों – बेंगलुरु, गुरुग्राम, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई – तक सीमित होगी। ग्राहक फ्लिपकार्ट से बाइक ऑर्डर कर सकेंगे, लेकिन डिलीवरी और सर्विस अधिकृत रॉयल एनफील्ड डीलरशिप से ही होगी।
कंपनी ने कहा कि इस पहल का फायदा ग्राहकों को कीमतों में कमी के रूप में मिलेगा क्योंकि उन्हें पूर्ण GST लाभ दिया जाएगा।
कीमतों में कटौती के बाद Hunter 350 अब ₹1,38,200 में और Classic 350 Redditch एडिशन ₹1,81,800 में उपलब्ध होगी। पहले इनकी कीमतें क्रमशः ₹1,49,900 और ₹1,97,253 थीं।
बिक्री के लिए उपलब्ध रेंज में Hunter 350, Bullet 350, Classic 350, Goan Classic 350 और Meteor 350 जैसे लोकप्रिय मॉडल शामिल होंगे।

