iPhone 17 बिक्री शुरू: लंबी कतारें, भीड़ और हाथापाई से गूंजे Apple स्टोर

Local Samachaar
1 Min Read

भारत में iPhone 17 की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली और मुंबई के एप्पल स्टोर्स पर भारी भीड़ देखने को मिली। गुरुवार देर रात से ही सैकड़ों लोग फोन खरीदने के लिए लाइन में लग गए।

मुंबई के BKC जियो सेंटर स्टोर पर स्थिति बिगड़ गई जब कुछ लोगों ने लाइन काटने की कोशिश की। इसके चलते झगड़ा हुआ और धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को काबू में किया।

Apple ने इस बार iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air जैसे मॉडल पेश किए हैं। इनकी कीमत 82,900 रुपये से लेकर 1,49,900 रुपये तक है। भारत में नए iPhone को लेकर उत्साह पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ रहा है।

Share This Article