रिकॉर्ड बजट पेश करते हुए संसद पहुंचीं निर्मला सीतारमण, टैक्स छूट, रेल विस्तार और स्वास्थ्य योजनाओं पर नजर

Local Samachaar
2 Min Read

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद भवन में केंद्रीय बजट पेश कर एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली। बैंगनी रंग की साड़ी में नजर आईं वित्त मंत्री ने लगातार नौवीं बार बजट पेश किया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। बजट से पहले ही देश में आर्थिक राहत और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर उम्मीदें तेज हो गई थीं।

बजट से जुड़ी सबसे अहम उम्मीद इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव को लेकर है। अनुमान है कि 13 लाख रुपये तक की सालाना आय को टैक्स फ्री किया जा सकता है। इससे मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी और उपभोक्ता खर्च को बढ़ावा मिलेगा।

किसानों के लिए भी बजट में बड़ी घोषणा संभव है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दी जाने वाली राशि को 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार रुपये प्रतिवर्ष किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

रेलवे क्षेत्र में आधुनिकीकरण की दिशा में 300 से ज्यादा अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों के संचालन की घोषणा हो सकती है। साथ ही, स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के विस्तार से 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

यह बजट आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Share This Article