मरीजों को बड़ी राहत, सरकार ने 42 दवाइयों की कीमत तय की

Local Samachaar
1 Min Read

केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए 42 सामान्य औषधियों की खुदरा कीमत तय कर दी है। इनमें ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक दवाएं भी शामिल हैं जिनका उपयोग मुख्य रूप से अंग प्रत्यारोपण के बाद मरीजों में किया जाता है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आवश्यक दवाइयां उचित दामों पर उपलब्ध हों।

 

निर्धारित कीमतों के अनुसार, मेरोपेनम और सुलबैक्टम इंजेक्शन की कीमत 1,938.59 रुपये प्रति शीशी तय की गई है। वहीं, माइकोफेनोलेट मोफेटिल की कीमत अब 131.58 रुपये प्रति टैबलेट होगी। इसके अलावा, बैक्टीरियल संक्रमण के इलाज में उपयोग की जाने वाली एबॉट हेल्थकेयर की क्लैरिथ्रोमाइसिन एक्सटेंडेड-रिलीज टैबलेट की कीमत 71.71 रुपये प्रति टैबलेट निर्धारित की गई है।

 

बता दें कि इसी साल फरवरी में राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने आदेश जारी किया था कि सभी दवा निर्माता कंपनियां तय कीमतों की सूची डीलरों, राज्य औषधि नियंत्रकों और सरकार को सौंपें।

Share This Article