उत्तराखंड

वात्सल्य योजना के लाभार्थियों को मिला 3 महीने का पैसा, मंत्री रेखा आर्या ने 4.47 करोड़ से अधिक की राशि की डीबीटी

देहरादून, 6 सितंबर।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 3 महीनों की वित्तीय सहायता लाभार्थियों को ट्रांसफर की। कैंप कार्यालय से डीबीटी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्होंने 4 करोड़ 47 लाख रुपये से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी।

रेखा आर्या ने जानकारी दी कि यह योजना वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान शुरू की गई थी। इसमें उन बच्चों को ₹3000 प्रतिमाह सहायता दी जाती है जिन्होंने अपने अभिभावकों को महामारी के समय खो दिया। मई 2025 तक की राशि पहले ही वितरित की जा चुकी थी।

शनिवार को जारी धनराशि में जून माह के लिए 5308 लाभार्थियों को कुल 1 करोड़ 59 लाख 24 हजार रुपये, जुलाई माह के लिए 5276 लाभार्थियों को 1 करोड़ 58 लाख 28 हजार रुपये और अगस्त माह के लिए 5242 लाभार्थियों को 1 करोड़ 57 लाख 26 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए।

योजना के नियमों के अनुसार, लाभार्थी के 21 वर्ष के होने पर, बालिका लाभार्थी के विवाह होने पर या फिर लाभार्थी के सेवायोजित होने पर वह योजना से बाहर हो जाता है।

इस अवसर पर विभागीय निदेशक बंसी लाल राणा, सीपीओ अंजना गुप्ता और डिप्टी सीपीओ राजीव नयन भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button