सी.पी. राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

Local Samachaar
1 Min Read

शुक्रवार (12 सितंबर 2025) को भारत को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री, सांसद और विपक्षी नेता मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल हुए और लगातार तालियां बजाकर उन्होंने नए उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।

 

चुनाव परिणाम में राधाकृष्णन ने विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों से हराकर यह जीत दर्ज की थी। अब वे अगले पांच साल तक उच्च सदन यानी राज्यसभा के सभापति के रूप में भी कार्य करेंगे।

Share This Article