INS माहे: कोच्चि में बना स्वदेशी ASW युद्धपोत आज नौसेना में शामिल, 80% इंडिजीनस कंटेंट

Local Samachaar
1 Min Read

आज भारतीय नौसेना की ताकत में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा। INS माहे, भारत में तैयार किया गया पहला ‘माहे-क्लास’ शैलो-वॉटर एंटी-सबमरीन वारफेयर युद्धपोत, नौसेना को औपचारिक रूप से सौंपा जाएगा।
यह उन्नत युद्धपोत कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने तैयार किया है और इसे बेहद घातक पनडुब्बी रोधी मिशनों के लिए डिजाइन किया गया है। INS माहे में अत्याधुनिक सोनार, आधुनिक रडार, नए प्रकार के टॉरपीडो सिस्टम, एंटी-सबमरीन रॉकेट लॉन्चर्स और उन्नत नेविगेशन सुविधाएं लगी हैं।
इसकी लंबाई लगभग 78 मीटर और वजन 1,100 टन के करीब है। जहाज का 80% से अधिक हिस्सा भारत में निर्मित तकनीक और उपकरणों पर आधारित है, जो इसे एक पूर्णत: ‘मेक इन इंडिया’ प्लेटफॉर्म बनाता है।

Share This Article