नेपाल को पहली महिला प्रधानमंत्री, पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की संभालेंगी कमान

Local Samachaar
1 Min Read

नेपाल में ऐतिहासिक घटनाक्रम के तहत देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकीं सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शुक्रवार को शपथ दिलाई।

प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने हाल ही में हुए भीषण प्रदर्शनों और राजनीतिक संकट के बीच इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सर्वसम्मति से कार्की को अंतरिम सरकार की कमान सौंपी गई।

नेपाल पिछले कई दिनों से उथल-पुथल झेल रहा है। सोशल मीडिया प्रतिबंध, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के ख़िलाफ़ शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है और 1300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राजधानी काठमांडू समेत कई हिस्सों में हिंसा भड़की।

सुशीला कार्की का नाम साफ़-सुथरी छवि और भ्रष्टाचार विरोधी रुख़ के लिए जाना जाता है। अब उनसे उम्मीद है कि वे देश में शांति बहाल करेंगी और जल्द ही चुनाव की राह तैयार करेंगी।

Share This Article