धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप, दिल्ली और बॉम्बे हाई कोर्ट खाली कराए गए

Local Samachaar
1 Min Read

दिल्ली हाई कोर्ट में शुक्रवार सुबह अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब कोर्ट प्रशासन को धमकीभरा ई-मेल मिला। मेल में दावा किया गया था कि परिसर में तीन बम लगाए गए हैं और दोपहर 2 बजे तक विस्फोट हो सकता है। तुरंत जजों, वकीलों और कर्मचारियों को बाहर निकाला गया।

 

इसी बीच मुंबई में बॉम्बे हाई कोर्ट को भी धमकीभरा मेल मिला। वहाँ भी सुनवाई रोक दी गई और सुरक्षाबलों ने परिसर खाली कराया।

 

दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड ने पूरी बिल्डिंग की तलाशी ली। तलाशी में कोई विस्फोटक नहीं मिला, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल की उत्पत्ति और इसके पीछे की साजिश की जांच कर रही हैं।

Share This Article