बरेली में दिशा पटानी के घर के बाहर गोलियां चलीं, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी

Local Samachaar
1 Min Read

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के बरेली स्थित पैतृक घर के बाहर शुक्रवार तड़के सनसनीखेज वारदात हुई। बाइक सवार बदमाशों ने उनके आवास पर गोलियां चलाईं। फायरिंग के समय दिशा पटानी घर पर मौजूद नहीं थीं, लेकिन उनके पिता, मां और बहन घर में ही थे।

 

घटना की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और उसके साथी रोहित गोडारा ने सोशल मीडिया पर ली है। पोस्ट में दावा किया गया कि यह कार्रवाई हाल ही में संतों के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में की गई।

 

पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद किए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद परिवार को अतिरिक्त सुरक्षा दी गई है। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Share This Article