बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले खत्म हो चुका है और इस सीजन के विजेता के रूप में गौरव खन्ना का नाम सामने आया है।

Local Samachaar
1 Min Read

गौरव की जीत कई मायनों में खास रही क्योंकि उन्होंने बड़े प्रतिस्पर्धी माहौल में लगातार मजबूत प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया।

फिनाले में जब सलमान खान ने गौरव का नाम विजेता के तौर पर घोषित किया, तो घर में और सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल देखने को मिला। गौरव को शो की प्रतिष्ठित ट्रॉफी के अलावा ₹50 लाख की नकद राशि दी गई। साथ ही, उन्होंने शो के दौरान एक टास्क में जीतकर एक कार भी हासिल की, जो इस जीत को और खास बनाता है।

दूसरी ओर, फरहाना भट्ट फर्स्ट रनर-अप रहीं। फरहाना पूरे शो में एक मजबूत खिलाड़ी मानी जाती थीं और उनके संयमित गेम को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया। लेकिन अंत में गौरव के अनुभव, लोकप्रियता और संतुलन ने उन्हें विजेता बना दिया।

Share This Article