राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: शाहरुख खान को मिला करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी भी हुए सम्मानित

Local Samachaar
1 Min Read

दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को आयोजित 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकारों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुद विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

 

शाहरुख खान ने फिल्म जवान में दमदार अभिनय कर बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता। खास बात यह है कि तीन दशक लंबे करियर के बावजूद यह उनका पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड है।

 

वहीं, इस कैटेगरी में विक्रांत मैसी को भी समान रूप से बेस्ट एक्टर घोषित किया गया, जिन्हें फिल्म 12th फेल के लिए यह पुरस्कार मिला।

 

बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड रानी मुखर्जी के नाम रहा। उन्होंने फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में अपने शानदार अभिनय से जूरी का दिल जीत लिया।

Share This Article