AI पर बढ़ी चिंता! DeepMind CEO ने नए रेगुलेटर की मांग उठाई, सुंदर पिचाई बोले- पढ़ने लायक सुझाव

Local Samachaar
1 Min Read

दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रही AI तकनीक के बीच Google DeepMind के CEO डेमिस हसाबिस ने एक बड़ा सुझाव दिया है। उनका कहना है कि भविष्य के सबसे शक्तिशाली AI मॉडल्स को आम लोगों तक पहुंचाने से पहले उनकी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।

X पर किए गए अपने पोस्ट में हसाबिस ने एक नए Standards Body बनाने की बात कही, जो लॉन्च से पहले Frontier AI मॉडल्स की समीक्षा करे। उन्होंने बताया कि शुरुआत में AI कंपनियां अपनी इच्छा से मॉडल्स को रिलीज से 30 दिन पहले इस संस्था के पास भेज सकती हैं।

हसाबिस का मानना है कि अगर यह व्यवस्था सफल रहती है तो बाद में इसे आधिकारिक नियमों का रूप दिया जा सकता है।

उनके इस प्रस्ताव को Google CEO सुंदर पिचाई और OpenAI CEO सैम ऑल्टमैन का भी समर्थन मिला। पिचाई ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “Well said Demis! Worth reading.”

 

Share This Article